Ramayan (रामायण)

 रामायण एक आगामी भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जिसके निर्माता नमित मलहोत्रा हैं और जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और जिसका फिल्म-लेखन श्रीधर राघवन ने किया है। यह फिल्म हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है। यह फिल्म एक नियोजित दो-भागीय श्रृंखला की पहली किस्त है।[2][3][4]





रामायणम्

Ramayana


आधिकारिक टीज़र पोस्टर

निर्देशक

नितेश तिवारी

लेखक

श्रीधर राघवन तथा कुमार विश्वास

आधारित

ऋषि वाल्मीकि

द्वारा रामायण

निर्माता

नमित मल्होत्रा

अभिनेता

रणबीर कपूर

रवि दुबे

साई पल्लवी

सनी देओल

यश

अरुण गोविल

कथावाचक

अमिताभ बच्चन[उद्धरण चाहिए]

छायाकार

पंकज कुमार

महेश लिमये

संगीतकार

पृष्ठभूमि:

हाँस ज़िमर

गीत:

ए. आर. रहमान

निर्माण

कंपनियां

प्राइम फोकस स्टूडियोज़

मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स

डीएनईजी

प्रदर्शन तिथियाँ

6 नवम्बर 2026

देश

भारत

भाषायें

हिंदी

अंग्रेज़ी

लागत

₹2600 -₹4000करोड़ (US$280-$420 मिलियन) दोनो फिल्म [1]

इसमें रणबीर कपूर (राम के रूप में), रवि दुबे (लक्ष्मण के रूप में), साई पल्लवी (सीता के रूप में), सनी देओल (हनुमान के रूप में) और यश (रावण के रूप में) मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे हैं। अन्य कलाकारों में अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन और शोभना शामिल हैं।[5][6][7]


यह फिल्म ₹2600-4000 करोड़ के अब तक के सबसे बड़े भारतीय फिल्म बजट पर बनी है। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और चार्ल्स रोवन के अमेरिकी स्टूडियो एटलस एंटरटेनमेंट ने किया है, लेकिन इसकी पूरी शूटिंग और संपादन भारत में हुआ है। इसके विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) का काम ब्रिटिश-भारतीय स्टूडियो डीएनईजी ने संभाला है।[8][9] यह फिल्म 6 नवंबर 2026 में दीपावली के अवसर पर भारत में रिलीज़ होने वाली है।[10]


फिल्म का संगीत विश्व-प्रसिद्ध जर्मन संगीतकार, हाँस ज़िमर (जो अपनी पहली भारतीय परियोजना में काम कर रहे हैं), और ए. आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है।

Post a Comment

0 Comments