(Ramayan ) 'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, बड़े पर्दे पर राम-रावण की महागाथा






'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, बड़े पर्दे पर राम-रावण की महागाथा देखने को हो जाइए तैया

'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, बड़े पर्दे पर राम-रावण की महागाथा देखने को हो जाइए 

रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' दिवाली 2026 से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इंग्लिश ट्रेलर के साथ 'रामायण' की रिलीज डेट शेयर

साई पल्लवी, रणबीर कपूर, रवि दुबे

'रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दो भाग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा हर नया अपडेट फैंस का उत्साह और बढ़ा रहा है। अब मेकर्स ने इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इस शानदार कहानी का इंग्लिश-डब ट्रेलर शेयर कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जो दिवाली 2026 से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होगी



'रामायण' दिवाली से 2 दिन पहले होगी 

'रामायण' के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर सोनी पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंग्लिश ट्रेलर और इसकी रिलीज डेट शेयर की है। मेकर्स ने 'रामायण पार्ट 1' को 6 नवंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। यह तारीख लक्ष्मी पूजा दिवाली से दो दिन पहले है। इसकी घोषणा करते हुए सोनी पिक्चर्स ने लिखा, 'एक ऐसी शानदार यात्रा जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। #Ramayana का ऑफिशियल ट्रेलर देखें, जो 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है।' हालांकि 'रामायण' के ट्रेलर में भगवान हनुमान की झलक नहीं दिखाई है


'रामायण' के बेहतरीन कला

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की मुख्य भूमिका में हैं, जबकि यश ने रावण की भूमिका निभाई है। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसके दोनों भाग 4000 करोड़ में बने हैं। फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं


पाकिस्तानी दर्शकों को 'रामायण' का ट्रेलर आया 

कई बार टलने के बाद 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ, जो सभी को बहुत पसंद आया। भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी लोग इस फिल्म के ट्रेलर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यूट्यूबर माविया उमर फारूकी के बाद हसनाट खान ने भी ट्रेलर की तारीफ की और बोलें - 'रावण जबरदस्त लग रहा है यार। क्या कमाल का ट्रेलर है। उन्होंने एनिमेशन, CGI और स्टंट्स पर बहुत अच्छा काम किया है। सारे विजुअल्स बहुत अच्छे हैं


ये भी पढ़ें - रणबीर-साई और यश ही नहीं, 'रामायण' ट्रेलर में राजा दशरथ से शूर्पणखा तक हर किरदार ने छोड़ी छा


'रामायण' की सीता बनना साई पल्लवी के लिए नहीं था आसान, अपनाया खास रास्ता, बताया खुद को कैसे किया तै


Latest Bollywood News

Post a Comment

0 Comments