जरीन खान के प्रेयर मीट में बुरी तरह गिरे जितेंद्र, वीडियो शेयर करने पर पैप्स पर भड़के फैंस

 

10 नवंबर को संजय खान की पत्नी और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान का प्रेयर मीट रखा गया था. कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लेकिन इस दौरान दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का एक शॉकिंग वीडियो वायरल हुआ. जिसे देख फैंस भी पैप्स पर भड़क रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला. 


Continues below advertisement



कदम लड़खड़ाने से गिर पड़े जितेंद्र

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां देखा गया कि जितेंद्र का बैलेंस बिगड़ गया और वो जमीन पर गिर पड़े इसके बाद लोगों ने तुंरत उन्हें उठाने की भी कोशिश की. 83 वर्षीय एक्टर जरीन खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लेकिन वेन्यू पर घुसते वक्त अचानक उनके कदम लड़खड़ाने लगे जिस वजह से उनके साथ ये हादसा हुआ.



अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही विवाद छिड़ गया है और फैंस भी जमकर पैप्स की निंदा कर रहे हैं. फैंस भी पैपराजी पर खूब भड़के हैं और ऐसे पर्सनल मोमेंट शेयर करने के लिए उन्हें फटकार भी लगाई है. इसके साथ ही लोग अपने फेवरेट एक्टर की सलामती की कामना भी कर रहे हैं. 

Post a Comment

0 Comments