हिंदी न्यूज़ मनोरंजन बॉलीवुड धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में बनी कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फ्लॉप? पूरा डेटा है यहां
धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में बनी कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फ्लॉप? पूरा डेटा है यहां
रटेनमेंट डेस्क
Updated at: 11 Nov 2025 08:55 AM (IST)
Dharmendra As Producer: धर्मेंद्र 90 साल के उम्र में भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. आज हम बात करेंगे उनके प्रोडक्शन हाउस और वहां बनने वाली फिल्मों के बारे में. चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट
धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में बनी कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फ्लॉप? पूरा डेटा है यहां
देओल फैमिली के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म्स
NEXTPREV
देओल फैमिली बॉलीवुड की लोकप्रिय परिवारों में से एक हैं. लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के साथ उनके बड़े बेटे सनी देओल और यहां तक की छोटे बेटे बॉबी देओल का भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है.
Continues below advertisement
तीनों ने अपने करियर में खूब सफलता हासिल की. भले बॉबी देओल का करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा लेकिन ओटीटी ने उन्हें उनकी खोई हुई पहचान वापस दिलाई है. पर आज हम बात करेंगे देओल फैमिली के होम प्रोडक्शन विजयता फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्मों के बारे में, जिसे धर्मेंद्र ने साल 1981 में शुरू किया था.
बतौर प्रोड्यूसर भी धर्मेंद्र ने हासिल की सफलता
लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे सफल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई. बतौर एक्टर तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया लेकिन बतौर प्रोड्यूसर भी फैंस ने उन्हें काफी सराहा है.
धर्मेंद्र ने विजेता फिल्म्स के नाम का अपना प्रोडक्शन हाउस 1981 में बनाया. इसके बाद 1983 में 'बेताब' से अपने बड़े बेटे सनी देओल को लॉन्च किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई. इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे बॉबी देओल को 1995 में 'बरसात' से लॉन्च किया और ये भी सुपरहिट रही. विजयता फिल्म्स की बाकी की हिट मूवीज की लिस्ट कुछ इस प्रकार है–
घायल – 1990
इंडियन – 2001
अपने – 2007
यमला पगला दीवाना –2011
धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में बनी कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फ्लॉप? पूरा डेटा है यहां
विजयता फिल्म्स की फ्लॉप और डिजास्टर मूवीज
अपने दोनों बेटों को होम प्रोडक्शन से लॉन्च करने के बाद धर्मेंद्र ने अपने भतीजे अभय देओल को भी विजेता फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली मूवी से लॉन्च किया. अभय देओल ने 2005 में 'सोचा न था' से बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई. इसके बाद धर्मेंद्र ने जी मोशन पिक्चर्स के साथ 2008 में फिल्म 'चमकू' प्रोड्यूस की और ये भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. विजेता फिल्म्स की बाकी फ्लॉप मूवीज की लिस्ट भी जान लीजिए–
दिल्लगी – 1999
23 मार्च 1931: शहीद – 2002
यमला पगला दीवाना 2 – 2012
घायल वंस अगेन – 2016
यमला पगला दीवाना: फिर से – 2018
पल पल के दिल के पास – 2019
धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में बनी कितनी फिल्में हुईं हिट और कितनी फ्लॉप? पूरा डेटा है यहां
कैसा रहा देओल फैमिली की प्रोडक्शन हाउस का ओवरऑल परफॉर्मेंस?
विजयता फिल्म्स के बैनर तले बनी इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया और दर्शकों के दिल में बस गईं. कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्हें डिजास्टर और फ्लॉप का भी टैग मिला.
ओवरऑल देओल फैमिली की होम प्रोडक्शन का सक्सेस रेट ठीक-ठाक रहा. लेकिन 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'घायल' ने विजयता फिल्म्स को भी अलग आयाम दिया.
1990 में ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मूवी बनी. इतना ही नहीं इसने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए और बेस्ट फिल्म के लिए एक बार इस मूवी को नॉमिनेट भी किया गया.

0 Comments